फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी खेला करते थे बच्चे, आज वहां बना जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के सेक्टर-7 में बने पार्कों की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन पर अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। मेन मार्केट के बीच बने पार्क की हालत दयनीय हो चुकी है। सेक्टर वासियों ने कहा कि बीते कई वर्ष पहले पार्क में बच्चे खेलते हुए दिखाई देते थे। वहीं, रोजाना शाम के समय स्थानीय लोग भी सैर आदि किया करते थे, लेकिन जैसे जैसे मार्केट में दुकानों का इजाफा हुआ वैसे ही इस पार्क की हालत खस्ता होनी शुरू हो गई। अब पार्क जंगल बनकर रह गया है।
विज्ञापन

इस पार्क के दोनों और मार्केट चल रही है। इसमें आए दिन स्थानीय दुकानदारों की ओर से पार्क में गंदगी आदि डाल दी जाती है। पार्क के साथ बनी मार्केट में ज्यादातर खाद्य पदार्थों की दुकानें चल रही हैं। वहीं, दुकानदार दुकानों का कूड़ा-कचरा व खाद्य पदार्थों से निकलने वाली गंदगी पार्क के बीच में ही डाल रहे हैं। इस कारण आज वर्तमान स्थिति में पार्क में बच्चों व स्थानीय लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो चुकी है। सेक्टर वासियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पार्कों की साफ-सफाई को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाएं ताकि स्थानीय लोग पार्कों का उचित लाभ ले सकें।
दुकानदारों पर लगाएं जुर्माना
सेक्टर की मेन मार्केट के बीच बने पार्क में स्थानीय दुकानदारों की ओर से गंदगी डाली जा रही है। इस कारण पार्क कूड़ादान बन गया है। निगम प्रशासन को कूड़ा डालने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाना चाहिए। -नरेश धवन, स्थानीय निवासी, सेक्टर सात, अंबाला सिटी।
विज्ञापन

बदहाली का शिकार हो गया पार्क
निगम ने मार्केट के बीच सुंदर पार्क बनाकर स्थानीय लोगों को समर्पित किया था। इसमें विभिन्न प्रकार के झूले आदि लगाए गए थे। जहां बच्चे खूब खेला करते थे, लेकिन आज उस पार्क में जंगल बन चुका है। -दीपक पोपली, स्थानीय निवासी, सेक्टर सात, अंबाला सिटी।
रखरखाव के लिए सहयोग जरूरी
पार्कों के रखरखाव के लिए सेक्टरवासियों का सहयोग और समर्थन जरूरी है। पार्कों की सुंदर बनाए रखन के लिए दुकानदारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए। -संदीप सचदेवा एडवोकेट, प्रधान, दी अंबाला अर्बन स्टेट वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड, अंबाला सिटी।
निगम प्रशासन की जिम्मेदारी
पार्कों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराना निगम की जिम्मेदारी है। निगम के नुमाइंदे आए दिन सेक्टरों में घूमते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन वह पार्कों की सफाई व्यवस्था को लेकर अनदेखी कर रहे हैं। -प्रेमचंद, स्थानीय निवासी, सेक्टर सात, अंबाला सिटी।
पार्कों के रखरखाव के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि फिर भी कहीं किसी प्रकार की खामियां पाई जा रही हैं तो सेक्टरवासी लिखित शिकायत दें, उस पर संज्ञान जरूर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-हितेश कुमार, एसडीएम अंबाला, सीनियर अधिकारी हुडा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें