अंबाला। रेलवे स्टेशन पर वीरवार को आरपीएफ की सतर्कता से एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी संभल गई। ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने प्लेटफार्म नंबर-6 से एक लावारिस हालात में मिले 11 वर्षीय बच्चे को सकुशल अपने संरक्षण में लिया।
6 अगस्त को दोपहर के समय स्टेशन पर गश्त के दौरान एसआई पंकज कुमार और एएसआई राजेश कुमार की टीम की नजर प्लेटफार्म नं. 6 (लुधियाना साइड) पर अकेले बैठे एक बच्चे पर पड़ी। ड्यूटी स्टाफ ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए उससे स्नेहपूर्वक बातचीत की। पूछताछ में बच्चे ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वह मुजफ्फरपुर से किसी ट्रेन में बैठकर अंबाला छावनी पहुंच गया था और अपने घर से बिछड़ गया था। संवाद