फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्यमंत्री ने नग्गल में जलभराव का लिया जायजा, पुलिस और किसान हुए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से कैथल जाते हुए नग्गल-हसनपुर के पास जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यहां प्रभावित किसानों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने खेत में जाकर धान की पौधों को देखा। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि टांगरी नदी और बरसाती पानी के नग्गल नाले (गंदा नाला) में प्रवेश करने से जलस्तर काफी बढ़ गया है, इस कारण करीब 40 गांव जलभराव की स्थिति से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जानकारी दी कि अंबाला शहर तहसील के अंतर्गत करीब 28000 एकड़ भूमि जलभराव से प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि इस कार्य के लिए कार्य योजना तैयार की जाए और यदि संभव हो तो ड्रेन निर्माण की रूपरेखा भी बनाई जाए ताकि जल निकासी का स्थायी समाधान हो सके और भविष्य में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पुलिस और किसान हुए आमने-सामने
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता जय सिंह जलबेड़ा व अन्य किसान मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे, मगर किसानों को पुलिस ने रोक लिया। यहां पुलिस किसानों को रोकने पर लगी रही तो किसान मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पर अड़े रहे। इसी बीच पुलिस व किसान आमने-सामने हो गए। किसान जय सिंह जलबेड़ा ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर धार्मिक चिह्न को तोड़ने व कपड़े फाड़ने के आरोप भी लगाए, इसको लेकर किसानों ने नग्गल थाना में शिकायत भी दी। यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने कहा कि सोमवार को नग्गल थाने का घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जय सिंह जलबेड़ा व कुलदीप सिंह मोहड़ा से मुलाकात की। किसानों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में जलभराव की समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें