फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहाड़ों में बारिश के बाद मारकंडा नदी में आया उफान, रविवार को हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। बीते दिनों मूसलाधार बारिश और क्षेत्र की नदियों के उफान पर होने के चलते हलका मुलाना के कई गांवों की फसल प्रभावित हुई है। जहां से तेज बहाव में पानी गुजरा वहां तो फसल पानी में ही मिल गई, जिससे किसान चिंतित है और भारी नुकसान होने की संभावना है। बारिश और नदियों के पानी से डुलियानी, सैहला, शेरपुर, सुलखनी, सरदाहेड़ी, जफरपुर, अल्यासपुर, गोलकगढ़, हमीदपुर, हेमामाजरा, ब्राह्मणमाजरा, मुलाना, सोहाना, घेलड़ी, टंगैल, बुडियों, गोला, गोली, टमनौली सहित अन्य गांवों की फसलें मुख्य रूप से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



नदी के पानी की गाद ने खराब की फसलें

मारकंडा नदी और बेगना नदी किनारे खेतों से जब उफान पर आई नदियां ओवरफ्लो होकर फसलों के ऊपर से गुजरी तो नदियों की गाद ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे धान की फसल की बालियां प्रभावित हुई है। प्रभावित फसल की पैदावार में भारी गिरावट की संभावना है। अब कई खेतों से नदी का पानी उतर गया है, लेकिन वह पानी क्या तबाही करके गया है, उसके निशान साफ दिखाई देते हैं । किसानों के अनुसार गाद से प्रभावित फसल की फिर से स्वस्थ होने की संभावना न के बराबर रहती है।



जलभराव से जलमग्न फसलें भी खराब

बीते दिनों पानी इतना अधिक था कि फसलें पानी से जलमग्न रही। ऐसा स्थिति कई दिनों तक रही। जिसके चलते उक्त फसलें खराब होने की अधिक संभावना है। ऐसा अधिकांश निचली जमीनों पर अधिक हुआ। किसानों के अनुसार धान की फसल कई दिनों तक पानी में रहने के कारण फसलें खराब होने की संभावना ज्यादा हो जाती है, अगर पानी आकर निकल जाता तो फसल ज्यादा प्रभावित नहीं होती, लेकिन फसलें कई दिन जलमग्न रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें