फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ पूजा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का वीरवार को समापन हो गया। संतान की लंबी आयु व परिवार की उन्नति के लिए रखे गए 36 घंटे के कठिन व्रत का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण किया गया। पूजा के लिए अल सुबह ही महिलाएं व उनके परिवार के सदस्य घाटों, नदियों व निर्मित कुंडों पर जमा होना शुरू हो गए। इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने व पूजा पाठ के लिए तैयारियां की गई।
विज्ञापन

महिलाओं व परिवार के सदस्यों द्वारा बांस की टोकरी में लाए गए पूजा के सामान को सजाया गया। सभी परिवार सूर्य के उगने का इंतजार करने लगे। जैसे ही आसमान में सूर्य लालिमा दिखाई दी तो व्रतियों ने घुटनों-घुटनों पानी में खड़े होकर पूरे विधिविधान और श्रद्धाभाव से सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और नियमानुसार व्रत का पारण किया। पारण के साथ ही चार दिन से चले आ रहे छठ पर्व का समापन हो गया।
घाटों पर की गई थी विशेष व्यवस्था
पूजा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। व्रतियों व उनके परिवार सदस्यों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आयोजन समिति की ओर से भी पूजा पाठ के लिए घाटों को विशेष रुप से सजाया गया था। जहां पर कुंड व नदियों की व्यवस्था नहीं थी, वहां पहले ही कुंड तैयार कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें