क्रडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर जवान से शातिर ठग ने धोखाधड़ी कर ली। शातिर ने जवान को बातों में उलझाते हुए ओटीपी मांगा। इसके बाद जवान के खाते से दो बार में 54540 रुपये कट गए। पुलिस ने शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला किया है।
एसपी अंबाला को 28 सितंबर को दी गई शिकायत में नायक एच रहमान ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 25 सितंबर को एक कॉल आया। इसमें ठग ने बताया कि उसका नया क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है। इसके बाद वह उसकी बातों में आ गया। शातिर ने कॉल के दौरान उससे ओटीपी मांग लिया। इसके बाद उसके खाते से दो बार में 25250 व 29290 रुपये कट गए। इस तरह से उसके साथ 54540 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शिकायत के बाद मामले की जांच साइबर क्राइम को सौंपी गई। जांच के दौरान चार महीने बाद कैंट थाना पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया।