फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीआईए की गिरफ्त से भागा चरस तस्कर, पकड़ने के लिए लगाई तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय रेलवे पुलिस के सीआईए सैल से चरस तस्कर कर्मचारी को धक्का देकर भाग गया। आरोपी की पहचान मंडी हिमाचल निवासी नरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। घटना बुधवार रात लगभग दो बजे की बताई गई है। सीआईए ने आरोपी के खिलाफ अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज करवाया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए लगभग 10 कर्मचारियों की तीन टीमों को उसके ठिकाने पर भेजा है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द काबू किया जा सके। दरअसल सीआईए ने बुधवार शाम को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर से एक व्यक्ति को काबू किया था।
विज्ञापन

मुखबिर ने सीआईए को सूचना दी थी कि परिसर में बैठा व्यक्ति चरस बेचने का धंधा करता है जोकि हिमाचल से चरस लेकर गोवा, मुंबई आदि शहरों में सप्लाई करता है। इसके बाद रेलवे परिसर में पहुंंचकर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी की जेब से मिले मोबाइल में रेलवे का एक जरनल टिकट भी मिला था जोकि अंबाला छावनी से मंडगाव तक था। जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो एक सफेद पॉलिथीन में काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ जोकि चरस थी।
चरस का पॉलिथीन सहित वजन किया गया तो वो 400 ग्राम निकला। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला भी दर्ज किया गया। लेकिन वीरवार को कोर्ट में पेश होने से पहले ही वो सीआईए कर्मचारी को चकमा देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले को लेकर विभागीय जांच भी शुरु हो गई है और कुछ कर्मचारियों पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन

आरोपी ने देर रात को शौच जाने की बात कही थी। इस दौरान वो अंधेरा का फायदा उठाते हुए कर्मचारी को धक्का देकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें अलग-अलग ठिकानों पर भेज दी गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विलायती सैनी, प्रभारी, सीआईए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें