बराड़ा के अधोया में आयोजित भव्य श्री श्याम संकीर्तन में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
मौर्य नंदन श्याम कमेटी की ओर से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। मौर्य नंदन श्याम कमेटी की ओर से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्याम के विशेष पूजन और ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संकीर्तन की शुरुआत करते हुए भजन गायिकाओं वर्षा रागिनी और कोमल गोरी ने प्रस्तुति दी।
हारे के सहारे श्याम हमारे जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा पांडाल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजक बृजेश बंसल व घनश्याम शर्मा ने बताया कि संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक संस्कृति से जोड़ना है। अंत में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सर्वजन के कल्याण की कामना की गई।