फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मैत्री मुकाबले में खिलाड़ियोंं ने दिखाया दम

विज्ञापन
अंबाला कैंट के रॉबर्ट पेवेलियन मैदान में लगे निशुल्क कैंप के अंतिम दिन बच्चों को मिली टी-शर्ट व
विज्ञापन
- फुटबॉल कैंप के अंतिम दिन 100 बच्चों को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित समर वेकेशन फुटबॉल कोचिंग कैंप का रविवार को अंतिम दिन रहा। आखिरी दिन रॉबर्ट पेवेलियन मैदान में खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का मैत्री मुकाबला करवाया गया जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उसके उपरांत सोसायटी के पदाधिकारियों ने कैंप में शामिल हुए 100 बच्चों को विशेष टी-शर्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, खेल के प्रति बच्चों के इस समर्पण को देखकर अभिभावक भी खुश नजर आए। सोसायटी की ओर से बच्चों और उनके माता-पिता के लिए विशेष रूप से पौष्टिक आहार का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन



पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों से मिला प्रशिक्षण, मोबाइल से दूर रहे बच्चे

सोसायटी के संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस कैंप के दौरान पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों नरेश कुमार सहित अन्य ने बच्चों को फुटबॉल के गुर सिखाए थे। बताया कि इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य छुट्टियों के दौरान बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन की दुनिया से दूर रखकर मैदान पर लाना था ताकि उनमें खेल की भावना बढ़ सके। आने वाले समय में भी जमीनी स्तर पर फुटबॉल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें