कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जिससे लगातार चल रही गर्मी से लोगों को निजात मिली है। हालांकि बारिश से शहर के कईं क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ और इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बारिश से मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे पर खुशी भी दिखाई दी।पिछले करीब 20 दिन से लगातार गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोग परेशान होने लगे थे तो वहीं किसानों मेें भी मायूसी छाने लगी थी।
पिछेती धान की फसल में बारिश की बेहद जरूरत मानी जा रही थी और किसान इसका इंतजार कर रहे थे। आज बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी और माना जा रहा है कि इस बारिश का फसल में बड़ा फायदा होगा। वहीं धान की अगेती फसल की कटाई भी प्रभावित हो गई है तो अनाजमंडियों में आई धान भी भीग गई। उमीद जताई जा रही है कि दिन में और भी बारिश होगी तो अगले एक-दो दिन और मौसम में बदलाव रह सकता है।