फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका-शिमला मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल खंड पर चलने वाली टॉय ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने नई समय सारिणी जारी की है, वहीं कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों पर ठहराव की भी अनुमति दी है। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन, समय सारिणी सहित अन्य जरूरी जानकारी सिस्टम में तुरंत प्रभाव से अपडेट कर दी है ताकि कालका-शिमला रेल खंड पर ट्रेन से सफर करने वाले सैलानियों और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल खंड पर छह ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कालका से ट्रेन नंबर 52457 सुबह 3:30 बजे रवाना होकर सुबह 8:50 बजे शिमला पहुंचेगी। इसी प्रकार 52451 सुबह 5:45 बजे रवाना होकर सुबह 10:40 बजे शिमला, 52453 सुबह 6:20 बजे रवाना होकर सुबह 11:50 बजे शिमला, 52459 सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे शिमला, अप मिक्स ट्रेन सुबह 8 बजे रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे शिमला और सुबह 11:55 बजे रवाना होकर शाम 4:55 बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते के स्टेशन : कालका से शिमला के बीच संचालित ट्रेन नंबर 52458, 52452, 52460, 52454, 52456 और डाउन मिक्स बीच रास्ते समर हिल, जतौग, तारादेवी, शौघी, कैथलीघाट, कनोह, कंडाघाट, सलोगड़ा, सोलन, बड़ोग, कुमारहट्टी, धर्मपुर हिमाचल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें