फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस की कार्यशैली में बदलाव, एनकाउंटर से सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड के बाद अंबाला पुलिस की कार्यशैली में बदलाव देखने को मिला। अंबाला में पहली बार ऐसा हुआ कि बदमाशों को सबक सिखाने के लिए पुलिस आक्रामक दिखी। हरबिलास से जुड़े मामले में ही पुलिस की एक नहीं बल्कि तीन बार बदमाशों को पकड़ने के लिए मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन

दो बार गोलियां मारकर हत्याकांड मामले में शामिल चार आरोपियों को काबू किया व एक शूटर सागर का एनकाउंटर तक कर दिया। पुलिस ने महज 22 दिन के भीतर ही इस हत्याकांड की एक के बाद एक परतें खोलते हुए कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की। हालांकि इस मामले में मास्टर माइंड वेंकट गर्ग पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इस बदलाव से पुलिस ने बदमाशों में संदेश पहुंचाया है कि अपराध करने वालों की खैर नहीं है।
पहले भी गोलीकांड से दहल चुका अंबाला

अंबाला में बदमाशों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बदमाशों ने 18 जून 2024 को अंबाला के खैरा गांव के बाद बाइक सवार दानीपुर गांव निवासी गुरप्रीत उर्फ गोलू की हत्या कर दी थी। इसी तरह से 20 जून को अंबाला छावनी के करधान मोड पर दिनदहाड़े दर्जनभर गोलियां चलाकर खेलन गांव निवासी मोहित राणा व अंबाला कैंट निवासी भोला को भून दिया था। उधर, 25 मार्च 2021 में सिटी के कालका चौक पर कोर्ट में पेशी से लौट रहे चार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं थी। मौके पर ही दो ने दम तोड़ दिया था और दो को कई गोलियां लगी थी। उस समय भी आरोपियों को काबू किया गया था लेकिन इस तरह से मुठभेड़ व एनकाउंटर नहीं दिखा था।
विज्ञापन

हरबिलास हत्याकांड पर एक नजर

24 जनवरी - नारायणगढ़ में बसपा नेता हरबिलास की पांच गोली मारकर हुई थी हत्या। चून्नू के भी पेट पर लगी थी गोली
25 जनवरी - हरबिलास की मौत के बाद गुस्साए परिजनों व बसपा कार्यकर्ताओं ने चार घंटे लगाया था जाम
27 जनवरी - अजय, अरूण, साहिल, मनीष मित्तल व महिला अंजू गर्ग की हुई थी गिरफ्तारी। इनसे था हरबिलास का जमीनी विवाद
29 जनवरी - शूटर सागर का मुलाना के पास हुआ था एनकाउंटर, तोड़ा था दम
30 जनवरी - शहजादपुर तहसील के पास पुलिस मुठभेड़ में हथियार व कार उपलब्ध करवाने वाले राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को पकड़ा
30 जनवरी - आरोपियों को शरण देने वाले रोहित को किया था गिरफ्तार
1 फरवरी - हत्याकांड के समय हरबिलास के साथ बैठे गूगल पंडित व रेकी करने वाला वेंकट गर्ग के भाई तुषार गिरफ्तार
3 फरवरी - मृतक हरबिलास के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया था शोक
8 फरवरी - शूटर विक्की मलिक हुआ था काबू
14 फरवरी - नारायणगढ़ के लाहा गांव में मुठभेड़ के दौरान शूटर शिवम व गगन काबू, शिवम के पैर पर लगी दो गोलियां

शूटर गगन सात दिन के रिमांड पर, शिवम अनफिट

नारायणगढ़ में 14 फरवरी को एसटीएफ करनाल की टीम से मुठभेड़ में काबू शूटर गगन को पुलिस ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। शनिवार को सुबह आरोपी को नारायणगढ़ कोर्ट में पेश किया गया था। जबकि गोली लगने पर घायल शिवम अभी सिटी नागरिक अस्पताल में ही उपचाराधीन है। डॉक्टरों के मेडिकल में फिट होने के बाद ही पुलिस शिवम को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड में आरोपियों से हथियार उपलब्ध करवाने वालों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें