फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक तेज हवा ने परेशान किया। धूप तेज होने से दिन में गर्मी भी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 मई तक तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक की संभावना है।जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। मई माह में जैसे ही गर्मी बढ़ी। उसी बीच मौसम ने भी करवट ली और बारिश हुई।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बार-बार बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में 19 व 20 मई को और दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ एक स्थानों पर हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव व बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें