फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सवारियां भरने पर 15 बसों के चालान, 10 रोडवेज की

विज्ञापन
बस चालकों को निर्देश देते हुए रोडवेज कर्मी
विज्ञापन
फोटो: 3, 4, 5
विज्ञापन

अग्रसेन चौक को जाम से मिलेगी मुक्ति, नहीं खड़ी होंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। यातायात को दुरुस्त करने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से एक अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत रोडवेज और निजी परिवहन की बसें और अन्य बड़े वाहन अग्रसेन चौक पर खड़े नहीं हो सकेंगे।
अब बसें सीधा बस अड्डे पर रुकेंगी और वहीं से सवारियों को बैठाएंगी। अगर कोई चालक बस या फिर बड़ा वाहन चौक पर खड़ा करता है तो उसका चालान होगा। इस कार्य में पुलिस विभाग भी रोडवेज की मदद कर रहा है। इस आदेश के बाद शनिवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 बसों के चालान काटे। इसमें से 10 बसें रोडवेज की तो पांच निजी बसें शामिल थी। ऐसे में कुल 15 हजार रुपये का चालान किया है। अब बस चालक अग्रसेन चौक से सवारियां भरकर रोडवेज बस स्टैंड से सवारियां भरेंगे।
विज्ञापन

हिसार, सिरसा जाने वाली सवारियां होती हैं खड़ी
हिसार, सिरसा, जींद, नारनौल, भिवानी और चंडीगढ़ आदि जगहों पर जाने के लिए सवारियां अग्रसेन चौक पर खड़ी होती हैं। जहां पर विभिन्न रूटों की बसें रुकती थी। इससे अग्रसेन चौक पर अक्सर ही जाम की स्थिति बन जाती थी, लेकिन अब रोडवेज विभाग की ओर से सभी बस चालकों व संचालकों को निर्देश दिए गए है कि अग्रसेन चौक पर काई भी बस को नहीं रोकेगा और न ही वहां से सवारी बैठाएगा।
वर्जन
जीएम रोडवेज की ओर से उन्हें निर्देश मिले हैं। इसके चलते दो रोडवेज कर्मियों की तैनाती की गई है। जो रोडवेज बसों के चालकों को अग्रसेन चौक पर बस न रोकने के हिदायत देंगे। यदि कोई चालक सवारी बैठाने के लिए फिर भी बस को चौक पर रोकता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, अंबाला शहर, बस अड्डा इंचार्ज
वर्जन
एसपी के आदेश हैं कि अग्रसेन चौक पर जाम की स्थिति पैदा न हो जिसके आधार पर हमने कार्रवाई शुरू की है। यदि कोई भी बस या अन्य बड़ा वाहन यहां पर रुकता है तो उसका चालान किया जा रहा है। जिसके लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुबह से 15 बसों का चालान भी किया है। जिसमें 10 रोडवेज विभाग की व पांच प्राइवेट बसें शामिल है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
-शंभु लाल, नंबर तीन चौकी इंचार्ज

बस चालकों को निर्देश देते हुए रोडवेज कर्मी

बस चालकों को निर्देश देते हुए रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें