फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारे का गुल्लक टूटा, चोर सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सदर थाना क्षेत्र स्थित भड़ी गांव के गुरुद्वारे में एक बार फिर चोरी हो गई। करीब चार साल पहले भी दिनदहाड़े गुरुद्वारे का गुल्लक चोरी हो गया था। 11 जनवरी की रात को चोरी ने पहले तो गुरुद्वारे के मेन का ताला तोड़ा और फिर गुल्लक ही उठाकर ले गया।
विज्ञापन

खेतों में ले जाने के बाद वहां पर तोड़ा और करीब 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। सुबह जब गुरुद्वारा खुला तो चोरी का पता लगा। खेतों में गए तो देखा कि गुल्लक पड़ा था। यह पूरी वारदात गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इलाका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में नरिंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में पाठी बाहर गए हुए थे। सीसीटीवी में कैद हुआ कि देररात को चोर आया। मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद भीतर गया और अंदर कोई ताला नहीं था। गुल्लक उठाने के बाद चोर उसे बाहर खेतों में ले गया था और वहां पर किसी चीज से तोड़कर पैसे निकाले। बताया कि करीब 4 साल पहले भी गुरुद्वारे में दोपहर के समय चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें