फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन परिवार मिलन सोसायटी का 13 वें वर्ष में प्रवेश, सदस्यों ने किया णमोकार महामंत्र का पाठ

विज्ञापन
प्रवचन के दौरान मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
मुलाना। गांव धनौरा के एसएस जैन सभागार में रविवार को प्रवचन प्रभाकर युवा कर्मठ जैन संत अमन मुनि का दूसरा दीक्षा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जैन संत आलोक मुनि ने नवकार महामंत्र से किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई लघु नाटिका मां की महिमा ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नवकार म्यूजिकल ग्रुप से सिंगर अंकुर जैन व हिमांशु अलंकार ने सुंदर भजनों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में धनौरा के जैन समाज ने जहां जैन संत अमन मुनि को उनकी दूसरी दीक्षा जयंती पर शॉल देकर सम्मानित किया। जैन संत अचल मुनि द्वारा उन्हें ओजस्वी वक्ता की उपाधि से नवाजा।
जैन संत आलोक मुनि ने कहा कि जैन संत अमन मुनि का जन्म 12 फरवरी 1991 को हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता व एक छोटी बहन है। अकेला होने के बाद भी अमन मुनि ने संयम का रास्ता अपनाया। अमन मुनि बहुत जुझारू संत हैं व इनकी सेवा भक्ति बहुत ही अतुल्य है। कार्यक्रम का समापन जैन संत आलोक मुनि ने मंगल पाठ सुनाकर किया और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएस जैन सभा धनौरा के प्रधान रोहित जैन, सुभाष जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, अश्वनी नरवाल, संजय जैन, अमित जैन, निखिल जैन, डिंपल नरवाल, प्रमोद गर्ग, संजीव खटगड, बिमला जैन, संगीता जैन, सरला जैन, रीटा जैन, श्रुति जैन, आंचल जैन, ऋषभ जैन, किरण नरवाल, महिन्द्रों देवी नरवाल, यमुनानगर के प्रधान राकेश जैन, धीन से चंद्रमोहन जैन, विजय जैन, यशपाल शर्मा सहित अंत भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सोसायटी के 13 वें वर्ष में प्रवेश करने पर णमोकार महामंत्र का पाठ किया
अंबाला। जैन परिवार मिलन सोसायटी 13 वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस उपलक्ष्य में जैन परिवार मिलन सोसायटी के नवनिर्वाचित प्रधान साहिल जैन व गरिमा जैन के निवास स्थान पर णमोकार महामंत्र का एक घंटे का पाठ आयोजित किया गया। इसमें सोसायटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया एवं सरकारी आदेशों का पालन रखते हुए मास्क लगाकर भाग लिया। मौके पर अंजलि जैन, मोनिका जैन एवं सुगंध जैन ने सुंदर भजन की प्रस्तुति दी। अंत में सभी ने सामूहिक आरती कर भगवान महावीर स्वामी का सुमिरन किया। कार्यक्रम में सुभाष जैन, अमन जैन, अमित जैन, समीर जैन, शुभम जैन, अतुल जैन, आशीष जैन, संजीव जैन, आलोक जैन, रोहित जैन, सुजात जैन एवं निशांत जैन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें