संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसमें तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, हरियाणा और कर्नाटक के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। निदेशक आफ चैंपियनशिप सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में भारतवर्ष से आई टीमों के एथलीट अपने खेल कौशल के दम पर चैंपियनशिप में स्थान बनाए हुए हैं। आयोजन कमेटी के उप चेयरमैन सुमन राठी ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन साहा-शाहाबाद रोड पर शेरगढ़ गांव के पास सिंगस हाई वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जा रहा है। यह आयोजन बैंकाक थाइलैंड में आयोजित यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अभय गुप्ता नारायणगढ़ के द्वारा किया गया है।
चार से सात सितंबर तक आयोजन
मीडिया प्रभारी खेल दुष्यंत धनखड़ ने बताया कि सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन चार से सात सितंबर तक किया जा रहा है। स्कूल प्राचार्य अंजू सुखीजा ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में स्पीड इवेंट, डबल अंडर रिले, डबल टच स्पीड रिले और डबल टच पेयर स्पीड एवं इंडोरेंस का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन विजय गोयल और आयोजन कमेटी चेयरमैन अमित राठी ने संयुक्त रूप से कहा कि चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है, इसमें स्कूल प्राचार्य के अलावा, निदेशक विकास स्वामी, वरिष्ठ सह-निदेशक महीपाल राठी, जगजीत, भारत भूषण,राजवंत कौर, अंजलि, कविता और विजय सिंगला इत्यादि अपना सहयोग दे रहे हैं।
साहा-शहबाद रोड पर स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाती छात्रा। प्रवक्ता