फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा हॉल में चोरी करते पकड़ा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। होली गांव में सिनेमा हॉल में चोरी करने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को सिनेमाघर के मालिक ने देख लिया। इस दौरान एक व्यक्ति को काबू कर लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शिकायत में जितेंद्र कुमार ने कहा कि वह बीते गुरुवार को अपने भाई के साथ कार से दोसड़का जा रहा था। अचानक उसने अपने सिनेमा की छत पर दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा। वह रुका और उन दोनों को नीचे बुलाया। बुलाने पर एक व्यक्ति भाग गया, दूसरा भागने लगा तो उस को उसके भाई ने पकड़ लिया। जब उससे उनके नाम के बारे पूछा तो उसने अपना नाम रवि निवासी तंदवाल और भागने वाले का ठाठ सिंह निवासी मुलाना बताया। मौके से फरार व्यक्ति अपनी मोटरसाइकल छोड़ गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें