फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना के स्टोर से गीजर व टोंटियां चोरी करते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने तारबंदी के भीतर घुसकर शौचालय से चोरी किया था सामान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बीसी बाजार क्षेत्र में स्थित सेना की यूनिट-16 अभियंता भंडार प्लाटून में चोरी का प्रयास हुआ है। यूनिट के एक जवान ने तारबंदी के अंदर घुसकर शौचालय से सामान चोरी कर भाग रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी तोपखाना परेड निवासी ऋतिक है। सेना की संपत्ति बरामद करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में सूबेदार देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जवान विमल राय यूनिट में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसकी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो यूनिट की सुरक्षित तारबंदी के भीतर बने बाथरूम से कंधे पर गीजर लादकर बाहर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। जवान ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान आरोपी के पास से एक गीजर और धातु की दो टोंटियां बरामद हुई हैं। गीजर पर सेना की यूनिट का नाम स्पष्ट रूप से अंकित है। रजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी ऐसी वारदात में शामिल है कि नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें