विदेेेेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने एक युवक से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने एसपी अंबाला से शिकायत की थी। शिकायत की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंची, जहां पर आरोपियों ने पीड़ित को चेक दे दिया, जो कि निरस्त हो गया। 10 महीने बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
कुलदीप सिंह ने बताया कि वह गांव मनसूरपुर का निवासी है और उसने 17 फरवरी को एसपी अंबाला को शिकायती पत्र दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि था कि दो आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उससे लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पीड़ित की शिकायत की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा अंबाला के पास भेज दी गई और आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों पक्षों को बुलाया।
वहां पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित के रुपए लौटाने को कहा और शाखा में दोनों पक्षों का आपस में राजीनामा करवा दिया गया और राजीनामा के तहत आरोपी पक्ष ने पीड़ित को एक मई को चार लाख 10 हजार रुपए का चेक दिया। इसके बाद पीड़ित ने 10 मई को पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच गांव दुराना में वह चेक लगा दिया लेकिन उपरोक्त आरोपी के खाता में पर्याप्त राशि न होने के कारण वह चेक डिस्ऑनर हो गया। जब पीड़ित ने उपरोक्त चेक डिस्ऑनर होने बारे में उपरोक्त आरोपियों को बताया तो उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को अंबाला सदर पुलिस ने आरोपी रूपिंद्र सिंह व बलजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।