फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता आत्महत्या मामले में पॉलिटेक्निक की सहयोगी तीन शिक्षिकाओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कल्पना चावला पॉलिटेक्निक की शिक्षिका सविता की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। हरिद्वार के कोतवाली थाने में मृतका के बेटे की शिकायत पर पॉलिटेक्निक की ही तीन सहयोगी शिक्षिकाओं पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक सविता के बेटे अर्पण ने शिकायत में बताया कि उनकी माता सविता अंबाला शहर की कल्पना चावला राजकीय पॉलिटेक्निक महिला में वर्ष 2009 से प्रवक्ता लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस के पद पर कार्य कर रही थी। इस दौरान संस्थान के ही अंग्रेजी अध्यापिका कृष्णा रानी भोरिया, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस की एचओडी डॉ. बिंदु आनंद व इसी विभाग की शिक्षिका उषा रानी वर्ष 2017 से उन्हें परेशान कर प्रताड़ित कर रही थी। इस संबंध में उन्होंने अपने पूरे परिवार को जानकारी दी थी। जब इस बात का पता उन्हें चला था तो उन्होंने तीनों शिक्षिकाओं को चेतावनी भी दी थी मगर उन्होंने अपनी हरकतें जारी रखी।
इससे परेशान होकर मृतक सविता 1 अक्तूबर को हरिद्वार घूमने की बात कहकर घर से निकल गई थी। 4 अक्तूबर को सूचना मिली की सविता ने एचके गेस्ट हाउस, सूखी नदी खड़खड़ी हरिद्वार के कमरा नंबर 106 में आत्महत्या कर ली है। इस दौरान मृतक सविता ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें भी उन्हीं तीनों महिलाओं का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें