फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में तोड़फोड़, चोरी और धमकाने पर चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। निर्माणाधीन फैक्टरी में जबरदस्ती घुसने, दीवार तोड़ने, सामान चोरी करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह शिकायत संजय शुक्ला, वाइस प्रेजिडेंट ओएसिस एथेनॉल इंडस्ट्रीज जटवाड़ ने दर्ज कराई है। थाना पंजाखेरा पुलिस को दी शिकायत में संजय शुक्ला ने बताया कि सरकार से हर प्रकार की मंजूरी लेने के पश्चात वह गांव जटवाड की भूमि में ऐथनोल बनाने की फैक्टरी लगा रहे हैं। फैक्टरी मे लगने वाला सबसे कीमती सामान मौके पर पड़ा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार गुरलाभ सिंह, दिलबाग सिंह के साथ एक दीवानी मुकदमा नारायणगढ़ अदालत में चल रहा है। इस मुकदमे की आगामी तारीख एक अगस्त 2022 लगी हुई है। गुरलाभ सिंह, दिलबाग सिंह वगैरह को अदालत से किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली और एक जून की सुबह अमनदीप, गुरसेवक, प्रदीप सिंह उर्फ टिल्लू, गुरदास व 20 से 25 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसकी निर्माणाधीन फैक्टरी की दीवार तोड़कर जबरदस्ती घुस गए। फैक्टरी में कब्जा करने की नीयत से निर्माण के लिए पड़ा कीमती सामान तोड़ दिया और कुछ सामान वहां से गायब था। आरोपियों ने फैक्टरी से सामान चोरी कर लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया वह पीड़ित को धमकाने लगे। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों अमनदीप, गुरसेवक सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ टिल्लू व गुरदास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें