फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवनीत गोलीकांड मामले में अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेक्टर-9 के नजदीक लक्ष्मी नगर में दुकानदार नवनीत सिंह पर चली गोली मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में अभी तक किसी तरह की कोई रंजिश सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

सिटी सेक्टर-9 थाना की पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को काबू किया जा सके। उधर, गोली लगने पर चंडीगढ़ पीजीआई में घायल के पैर से गोली निकाली गई और वह उपचाराधीन है।

शिकायतकर्ता नवनीत सिंह कालड़ा ने बताया कि उसकी सेक्टर-9 के लक्ष्मी नगर में सटरिंग की दुकान है। वह शनिवार रात को 7 बजकर 45 मिनट पर लकड़ी की तख्त पर बैठा था कि अचानक बाइक सवार दो नकाबपोश आकर रूके। एक बदमाश ने बाइक पर बैठे-बैठे ओए सरदार बोलकर गोलियां चला दी। पहले दो फायर तो नहीं लगे लेकिन बाद में जो फायर किए वो उसके दोनों पैरों में लगे। शोर सुनने के बाद स्थानीय दुकानदारों को इकट्ठा होते देखकर हमलावर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आरोपियों ने मारने की नीयत से फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें