फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेकी में इस्तेमाल की गई कार बरामद

विज्ञापन
हरबिलास हत्याकांड मामले के आरोपी रजत जंटी को सीआईए-1 की टीम ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा:
विज्ञापन
नारायणगढ़। 24 जनवरी को हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता हरबिलास रज्जूमाजरा हत्याकांड मामले में सीआईए-1 टीम ने वार्ड नंबर-5 जिला परिषद के सदस्य रजत जंटी से आई-20 कार व पिस्टल बरामद की है। यह कार आरोपी ने हरबिलास हत्याकांड वाले दिन इस्तेमाल की थी। अपने रिश्तेदार के जरिये सूचना मास्टर माइंड वेंकट गर्ग तक विदेश भी पहुंचाई थी।
विज्ञापन

सोमवार को टीम ने तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद नारायणगढ़ कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि जॉर्जिया से भारत लाए गए वेंकट गर्ग से रिमांड के दौरान रजत जंटी का नाम सामने आया था। आरोपी है कि रजत पल-पल की खबर दे रहा था। सीआईए- 1 की टीम अब इस मामले में वेंकट को मदद पहुंचाने वाले चार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए यूपी, हरियाणा व पंजाब में दबिश दे रही है। इस मामले में अभी तक 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक शूटर सागर एनकाउंटर में ढेर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें