फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्ची का हुआ पोस्टमार्टम, विसरा रिपोर्ट पर टिकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के पास नाले से मिली 15 महीने की बच्ची का सोमवार को डाॅक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पानी में रहने के कारण विशेषज्ञ टीम ने अभी मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बच्ची का विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के मामले की जानकारी मिल पाएगी। बच्ची की मौत की गुत्थी को सुलझाने की कड़ियां अब विसरा रिपोर्ट पर टिकी हैं। बच्ची का शव आगामी कार्रवाई के लिए करनाल की एक संस्था को सौंप दिया गया है। 2 जुलाई को मिला था शव : बच्ची का शव 2 जुलाई को कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक नाले से मिला था। मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी थी। शव कब्जे में लेकर जीआरपी ने नजदीकी थानों में संपर्क किया था। आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला था लेकिन इस दौरान न तो कोई संदिग्ध नजर आया और न ही बच्ची से संबंधित कोई फुटेज। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें