फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर कार सवारों ने छीनी नकदी और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएंडजी का माल लेकर भोपाल से पंजाब जा रहे ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को छावनी पुल के पास कार सवार करीब पांच लोगों ने रोक लिया। कार सवारों ने ट्रक ड्राइवर के सिर में शराब की बोतल मारी। इससे वह घायल हो गया। क्लीनर मौके से डर के कारण भाग गया। इसके बाद हमलावरों ने ड्राइवर से मोबाइल व पर्स छीन लिया और फरार हो गए। राहगीर ने ड्राइवर को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पड़ाव पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी राम सिंह राठौर ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। उसके साथ इस गाड़ी पर क्लीनर संजय पाल था। वह दोनों पीएंडजी का माल लेकर भोपाल से टेपला पंजाब के लिए चले थे। वह शनिवार की सुबह छह बजे गाड़ी लेकर छावनी पुल पर पहुंचे। तभी एक कार चालक ने अपनी कार उसके ट्रक के आगे रोक दी। इसके बाद कार में से चार-पांच व्यक्ति नीचे उतर कर आए। उनमें से कार चालक ने उसके सिर पर शराब की कांच की बोतल मारी। हमले में वह घायल हो गया। यह देख ट्रक का क्लीनर मौके से भाग गया। इसके बाद कार सवारों ने उसका मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया। इसमें तीन से चार हजार रुपये थे। इसके बाद वह सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें