फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया घरेलू हवाई अड्डे का निरीक्षण, 15 अगस्त से पहले कार्य पूरा करने के निर्

Sat, 02 Aug 2025 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हवाई अड्डा न केवल अंबाला के लिए, बल्कि हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए भी एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी केंद्र होगा। हवाई अड्डे से अयोध्या, जम्मू, श्रीनगर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाल के घरेलू एयरपोर्ट से पहली उड़ान शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 15 अगस्त के आसपास का दिन कभी भी शुभारंभ के लिए निर्धारित किया जा सकता है। एयरपोर्ट का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंबाला की धरती से करेंगे। शनिवार को ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण किया। यहां छोटे मोटे लंबित कार्यों को 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री आरएन किजरापु से उन्हें जानकारी मिली है कि अंबाला से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत फ्लाईबिग एयरलाइंस को उड़ान की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


यह एयरलाइंस अपने 19 सीटर विमानों से अंबाला से श्रीनगर उड़ान भरेगी और वापस आएगी। उड़ान 5.4 में अंबाला से अंयोध्या, अंबाला से लखनऊ और अंबाला से जम्मू के लिए उड़ान मार्ग स्वीकृत किए गए हैं। अंबाला से लखनऊ के लिए जेटविंग एयरलाइंस ने रुचि दिखाई है। अंबाला से कुल तीन एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ान की स्वीकृति दी है। वहीं, 25 करोड़ रुपये विभाग ने एयरपोर्ट पर विभिन्न कार्यों के लिए जारी किए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अंबाला हवाई अड्डे पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है।


विज्ञापन
विज्ञापन



हिमाचल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बनेगा जंक्शन

विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक जंक्शन है जहां से अलग-अलग शहरों से ट्रेनें व बसें आती-जाती हैं। मोहाली एयरपोर्ट जाना मुश्किल है क्योंकि बीच में कई ट्रैफिक लाइटें पड़ती हैं। आमतौर पर पीक समय पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। मगर अंबाला एयरपोर्ट तक आना आसान है जोकि जीटी रोड के साथ लगता है। अंबाला के साथ हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जीटी रोड पर बसें शहर अंबाला के साथ लगते कैथल, जींद से भी यहां एयरपोर्ट तक आना बेहद आसान है। शायद हिंदुस्तान का अंबाला पहला एयरपोर्ट है जोकि शहर के बीच में है। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट शहर से बाहर हैं। अंबाला एयरपोर्ट की एक खासियत और भी है कि महज दो किलोमीटर की दूरी पर यहां रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड स्थित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें