फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निवेश के नाम पर कारोबारी से 2.5 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहाली की कंपनी के 4 संचालक नामजद, बीयूडीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। निवेश के नाम पर कारोबारी प्रदीप से 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी हो गई। इस मामले में मोहाली की एक निजी कंपनी के चार संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों ने पीड़ित को दो साल में रकम दोगुनी करने और 8 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा दिया था। पुलिस ने ये कार्रवाई बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत की है। मिलाप नगर निवासी कारोबारी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में कोर्ट रोड स्थित उनकी दुकान पर आरोपी बलविंद्र सिंह आया था। उसने अपनी कंपनी एमीगोस नेचर केयर प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक कुलवीर सिंह, संस्थापक सरबजोत सिंह और अमनप्रीत सिंह ने भी संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग, दवाइयों, ग्रेनाइट, भूमि खरीद-बिक्री और वर्मी कंपोस्ट के बड़े कारोबार से जुड़ा बताकर कई दस्तावेज भी दिखाए।
विज्ञापन


पीड़ित प्रदीप ने बताया कि आरोपियों के दावों और दस्तावेजों के झांसे में आकर अपने, परिजनों के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में 4.55 करोड़ रुपये कंपनी व आरोपियों के बैंक खातों में जमा करा दिए। कई बार दुकान से नकद राशि भी दी। निवेश की गई कुल राशि में से आरोपियों ने करीब ढाई करोड़ रुपये तो वापस लौटा दिए, लेकिन शेष 2.05 करोड़ रुपये बकाया रख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें