फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निवेश के नाम पर कारोबारी से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निवेश के नाम पर कारोबारी प्रदीप से 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में मोहाली की एक निजी कंपनी के चार संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने दो साल में रकम दोगुनी करने और 8 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा दिया था। मिलाप नगर निवासी कारोबारी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में कोर्ट रोड स्थित उनकी दुकान पर आरोपी बलविंद्र सिंह आया था।
उसने अपनी कंपनी एमीगोस नेचर केयर प्राइवेट लिमिटेड में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक कुलवीर सिंह, संस्थापक सरबजोत सिंह और अमनप्रीत सिंह ने भी संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को बड़े कारोबार से जुड़ा बताकर दस्तावेज भी दिखाए।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि उन्होंने परिजनों के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में 4.55 करोड़ कंपनी व आरोपियों के बैंक खातों में जमा करा दिए। निवेश की गई कुल राशि में से आरोपियों ने करीब ढाई करोड़ रुपये तो वापस लौटा दिए, लेकिन शेष 2.05 करोड़ बकाया रख लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें