फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बसस्टॉप पर नहीं रोक रहे बस, यात्रियों से कर रहे अभद्रता

Sat, 26 Sep 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साहा से अंबाला कैंट मार्ग पर चलने वाली निजी बसों के चालकों और परिचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। निर्धारित स्टॉपेज पर बसें न रोकने और यात्रियों के साथ अभद्रता करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला साहा से अंबाला कैंट आ रही एक निजी बस में देखने को मिला, जहां चालक ने स्टॉपेज पर बस रोकने के बजाय यात्रियों से बदसलूकी की और उन्हें आगे ले जाकर जबरन उतारा।
विज्ञापन


साहा के गांव टोबा निवासी पीड़ित यात्री ओम प्रकाश ने बताया कि वह निजी बस में सवार होकर अंबाला कैंट आ रहे थे। उन्हें इंदिरा चौक पर उतरना था, लेकिन चालक ने वहां बस नहीं रोकी। जब यात्रियों ने बस रोकने को कहा, तो चालक गाली-गलौज और बहस करने लगा। चालकों की इस तानाशाही के कारण कई यात्रियों को गोल चक्कर चौक तक पैदल चलकर जाना पड़ा। साहा निवासी मनु ने बताया कि वह गोल चक्कर चौक के पास हरियाणा पुलिस भर्ती की कोचिंग लेते हैं और रोजाना निजी बसों से आवाजाही करते हैं। वीरवार को भी कई यात्रियों को गोल चक्कर पर उतरना था, लेकिन चालक ने अपनी मर्जी चलाते हुए गाड़ी नहीं रोकी।
साहा के घसीटपुर निवासी रामसिंह ने बताया कि वह अक्सर इसी मार्ग से आते हैं और गोल चक्कर पर ही उतरते हैं। चालक का कहना था कि बस सीधे कैंट बस अड्डे पर ही रुकेगी। जब यात्रियों ने बस के अंदर जोरदार शोर मचाया, तो चालक ने काफी दूर जाकर नौ गजा पीर दरगाह के पास बड़ी मुश्किल से बस रोकी। बस रुकते ही चालक और उसके साथियों ने नीचे उतरकर यात्रियों को घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
इस मामले में आरटीए के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी।

जोगिंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें