फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला कैंट से शिमला को सुबह की पाली में नहीं मिल रही बस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी से शिमला के लिए सुबह की पाली में बसों की कमी पड़ रही है। मौजूदा समय में सुबह की पाली में यात्रियों के लिए सिर्फ एक ही बस है। जोकि बराड़ा से सुबह पांच बजे चलकर छह बजे अंबाला छावनी से शिमला के लिए चलती है। यह बस अगर छूट गई तो सुबह के समय जाने वालों के लिए यात्रियों को अंबाला डिपो की बस नहीं मिलेगी। क्योंकि लंबे समय से इस रूट पर सुबह के समय सिर्फ एक ही बस संचालित की जा रही है। जबकि पूर्व में अंबाला छावनी से सुबह के समय पांच बसों का शिमला के लिए संचालन होता था। इन बसों को बंद करने के पीछे रोडवेज स्टाॅफ की कमी का तर्क दे रही है। ऐसे में सुबह जाने वाले यात्रियों को अन्य डिपो की बसों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है। सबसे अधिक उन यात्रियों को समस्या है जो पास से यात्रा करते हैं।
विज्ञापन






नारायणगढ़ से ही एक बस का वाया चंडीगढ़ होता है संचालन



बराड़ा के अलावा अंबाला डिपो की एक सुबह के समय बस नारायणगढ़ से वाया चंडीगढ़ शिमला जाती है। अगर अंबाला सिटी और कैंट से किसी यात्री को शिमला जाना हो तो सुबह उन्हें नारायणगढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है। जबकि छावनी से सुबह के समय हिमाचल और शिमला जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।





कई राज्यों की अंबाला छावनी से मिलती हैं सवारियां

अंबाला छावनी का बस स्टैंड मुख्य बस स्टैंड है। इस बस स्टैंड के बगल में रेलवे स्टेशन है। जिसके कारण छावनी बस स्टैंड पर रोजाना हजारों यात्रियों को आना जाना लगा रहता है। इस बस स्टैंड से पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल के लिए बसों को संचालन होता है। विभिन्न राज्यों से शिमला जाने वाले यात्री अंबाला से होकर ही शिमला के लिए गुजरते है। इसलिए छावनी बस स्टैंड पर शिमला के यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन




-

पहले अंबाला छावनी से शिमला जाने वाली बसों का यह था शेड्यूल



अंबाला छावनी बस अड्डा से पहले शिमला से लिए चार बसों को संचालन किया जाता था। लेकिन स्टाफ की कमी के कारण तीन बसों को बंद कर दूसरे रूटों पर लगा दिया गया। पहले अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर अंबाला डिपो हरियाणा रोडवेज की पहली बस यात्रियों को लेकर शिमला के लिए रवाना होती थी। इसके एक घंटे बाद ही दूसरी बस सुबह साढे़ चार बजे छावनी बस अड्डे से यात्रियों को लेकर शिमला के लिए रवाना होती थी। इसके बाद तीसरी बस बराड़ा से वाया अंबाला छावनी होते शिमला जा रही है। इसके चौथी बस जोकि सुबह सात बजे छावनी बस स्टैंड से शिमला के लिए रवाना होती थी। लेकिन यह तीन बसें काेरोना काल के बाद से ही बंद हैं।

वर्जन



रोडवेज कर्मचारियों की कमी और लोकल रूट के बढ़ने के कारण शिमला की तीन बसें बंद है। मौजूदा समय में अंबाला से दो बसें शिमला के लिए संचालन कर रही है। जिसमें एक बस बराडा से वाया अंबाला छावनी और दूसरी बस नारायणगढ़ से वाया चंडीगढ़ होते हुए शिमला जा रही हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र, डयूटी इचार्ज, रोडवेज वर्कशाप अंंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें