फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्राह्मण माजरा मार्ग पर 20 साल बाद चली बस

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी अंबाला डिपो की बस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला डिपो ने 20 वर्ष बाद प्रभु प्रेम पुरम मार्ग स्थित ब्राह्मण माजरा के लिए बस सेवा शुरू की है। इस रूट पर बस के संचालन के लिए लंबे समय से लोग मांग रहे थे। मगर विभागीय अनदेखी के कारण इस रूट पर एक भी नहीं थी।
विज्ञापन

इस कारण से लोगों को निजी व ऑटो से अंबाला छावनी तक पहुंचना पड़ता था। मगर अब 20 वर्ष बाद इस रूट पर बस चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यह बस अंबाला सिटी से सुबह, दोपहर और शाम को छह फेरे लगा रही है। इस रूट पर बस ब्राह्मण माजरा, करधान, नग्गल, खोजकीपुर, प्रभु प्रेम पुरम के लोगों को सफर करा रही है। बताया जाता है कि यह बस परिवहन, श्रम और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश के बाद चलाई है।
बस यात्री हुए खुश
परमजीत सिंह ने बताया कि 20 साल पहले करधान रोड पर रोडवेज की बसों का संचालन होता था, लेकिन निजी कारणों से बसों को बंद कर दिया गया। तब से लेकर अब तक इस रोड पर बसों का संचालन बंद था। पिछले लंबे समय से लोग ऑटो या फिर ई रिक्शा में ज्यादा किराया खर्च अंबाला छावनी और अंबाला सिटी बस स्टैंड तक जा रहे थे। लेकिन अब दोबारा से बस का संचालन शुरु होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

ब्राहाण माजरा से सुबह, दोपहर और शाम को कर रही संचालन
ब्राहाण माजरा से रोजाना सुबह आठ बजे यह बस यात्रियों को लेकर करधान, नग्गल, खोजकीपुर, प्रभु प्रेम पुरम, टांगरी बांध, महेश नगर, नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी बस स्टैंड से होते हुए अंबाला सिटी बस स्टैंड तक संचालन कर रही है। इसके बाद यह बस दोपहर दो बजे और शाम को चार बजे रवाना हो रही है। दरअसल मार्च में ब्राह्मण माजरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन, श्रम और ऊर्जा मंत्री अनिल विज पहुंचे थे। यहां पर लोगों ने मंत्री के समक्ष इस रूट पर बस चलाने की मांग रखी थी। जिसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को बस चलाने के आदेश दिए और बस का संचालन शुरू हो गया।

वर्जन
परिवहन मंत्री के आदेश के बाद ब्राहाण माजरा मार्ग पर रोडवेज की बस का संचालन शुरू किया गया है। यह बस ब्राहाण माजरा से अंबाला सिटी के आने जाने के छह फेरे लगा रही है।
विज्ञापन

सुरेंद्र, डीआई, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें