फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्य चौक पर लगाए बस सेवा टाइमिंग बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लोकल मिनी बस सेवा के तहत रोडवेज विभाग की ओर से चलाई जा रही चार रूटों की मिनी बसों की समय सारिणी फाइनल हो गई है। इसके बाद फाइनल समय सारिणी के बोर्ड भी जगह-जगह चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से बोह, बब्याल, कलरहेड़ी में मुख्य चौक तथा तोपखाना में बस क्यू शेल्टर के पास यह समय सारणी के बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड पर लिखे गए समय के अनुसार यात्री अपने घर से अंबाला शहर तक यात्रा कर सकेंगे। ऐसे में रोजाना बस में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बोह से अंबाला सिटी की समय सारिणी
बोह से अंबाला सिटी के लिए पहली मिनी बस सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर चलेगी, इसके बाद 9 बजकर 15 मिनट, साढे़ दस बजे, 11 बजे, 11.15 मिनट पर, दोपहर 1.15 मिनट, 1.45 मिनट , 2.45 मिनट, 3 बजे, शाम 5.15 मिनट और अंतिम 7.45 मिनट पर चलेगी।
विज्ञापन

उधर, बब्याल से अंबाला सिटी के लिए पहली बस 7 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। इसके बाद अगली बस 8.10 व 9.25 व 10.40 व 11.10 व 11.25 तक चलेगी। दोपहर एक बजकर 25 मिनट, 1. 55 व 2.55 व 3.10 व 5.25 व शाम 7.55 पर चलेंगी। इस तरह से यह बस टांगरी बांध, अंबाला छावनी, लघु सचिवालय होते हुए अंबाला सिटी पहुंचेगी।
कलरहेडी स्थित मुख्य चौक से सुबह कलरहेड़ी से अंबाला सिटी के लिए पहली बस सुबह सवा सात बजे रवाना होगी। जो वाया डिफेंस काॅलोनी, तोपखाना, अंबाला छावनी होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेगी। इसके बाद अगली बस साढे़ सात बजे लिहारसा, 10.15 व, 11.45 लिहारसा , 12 बजकर 30 मिनट, 2 बजकर 45 मिनट लिहारसा, तीन बजकर 15 मिनट, चार बजकर 15 मिनट लिहारसा, अंतिम बस पांच बजकर 45 मिनट।
तोपखाना स्थित बस क्यू शेल्टर से अंबाला शहर के लिए पहली बस सुबह सात बजकर 25 मिनट, आठ बजकर 40 मिनट, 10 बजकर 10 मिनट, 11 बजकर 55 मिनट, 12 बजकर 40 मिनट, दोपहर दो बजकर 55 मिनट, तीन बजकर 25 मिनट, शाम को चार बजकर 25 मिनट, पांच बजकर 55 मिनट, रात आठ बजकर 25 मिनट पर अंतिम बस अंबाला शहर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें