अंबाला। अंबाला से जयपुर के लिए रोडवेज ने दोबारा से सामान्य बस का संचालन शुरू किया है। इस बस में जयपुर का किराया 540 रुपये है। पिछले तीन महीने से अंबाला-जयुपर मार्ग पर बस का संचालन बंद था। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोडवेज अधिकारियों ने जयपुर के लिए दो बसें लगाई हैं। जिसमें एक बस अंबाला छावनी से और दूसरी बस जयपुर से संचालन कर रही है।
अंबाला सिटी से जयपुर
अंबाला सिटी बस अड्डे से रोजाना यह बस सुबह 4:40 बजे यात्रियों को लेकर जयपुर के रवाना होती है। इसके बाद यह बस अंबाला छावनी, पिपली, करनाल, पानीपत, दिल्ली, गुडगांव, धारूहेडा, पावर चौक, सांझापुर, इमराना, बहरोड, कोटपुतली, पांवटा, साहबपुरा, मलौरपुर होते हुए शाम 3:30 बजे से लेकर 4 बजे तक जयपुर पहुंचती है। इसके बाद यह बस जयपुर में रात्रि ठहराव करती है।
जयपुर से अंबाला सिटी
इसी तरह से जयपुर बस अड्डे से बस सुबह 3:50 बजे अंबाला के लिए रवाना होती है। इसके बाद यह बस मलौरपुर, साहबपुरा, पांवटा, कोटपुतली, बहरोड, इमराना, सांझापुर, पावर चौक, धारूहेडा, गुरुग्राम, दिल्ली, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला छावनी होते हुए अंबाला सिटी पहुंचती है।
वर्जन
अंबाला सिटी से जयपुर के लिए दो लगाई है। एक बस अंबाला सिटी बस अड्डा से जयपुर और दूसरी बस जयपुर से अंबाला सिटी के लिए संचालित की जा रही है।
बहादुर सिंह, कार्यशाला निरीक्षक, अंबाला।