फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नन्हेड़ा से केसरी तक बढ़ाया बस रूट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज की ओर से नन्हेड़ा से केसरी तक रूट बढ़ाए जाने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उन्हें वाया नन्हेड़ा होते हुए छावनी और शहर बस स्टैंड जाने पर अतिरिक्त समय लग रहा है और किराया भी अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीना पहले अंबाला डिपो की ओर से लोकल रूट पर चार मिनी बसें चलाई थी। जो अंबाला सिटी से बोह, बब्याल, कलरहेड़ी, शाहपुर और नन्हेड़ा के लिए संचालन कर रहीं थी लेकिन अधिकारियों ने सिटी से नन्हेडा की बस को केसरी तक चला दिया। अब यह बस नाइट स्टे कर सुबह केसरी से सिटी के लिए संचालन कर रही है।
इस तरह से हो रही थी परेशानी
अब यह बस गांव केसरी से सुबह साढ़े सात और आठ बजे के बीच यात्रियों को लेकर खानपुर, दुबली, चूडियाला, दुखेड़ी, माेहड़ा, शाहपुर होते हुए नन्हेड़ा पहुंचती है। इसके बाद नन्हेड़ा से छात्रों और यात्रियों को लेकर सुभाष पार्क, नागरिक अस्पताल, गोल चक्कर, एसडीएम कार्यालय, अंबाला छावनी बस अड्डा से जंडली होते हुए अंबाला सिटी जा रही है। ऐसे में केसरी, खानपुर, दुबली, चूडियाला, दुखेड़ी, माेहड़ा सहित शाहपुर के लोगों को नन्हेडा, सुभाष पार्क जाना पड़ रहा है। इससे उन लोगों का अतिरिक्त समय और किराया लग रहा है।
विज्ञापन

फोटो: 14
गांव से नन्हेड़ा होकर जा रही बस
केसरी निवासी बाबू राम ने बताया कि उसे गांव से छावनी की होलसेल सब्जी मंडी जाना है लेकिन बस नन्हेड़ा में पिछले काफी समय से खड़ी है। ऐसे में मंडी का समय निकल रहा है। वहां से उसे सब्जी भी नहीं मिल पाएगी।
फोटो: 15
बस स्टैंड जाने में लग रहा अतिरिक्त समय
केसरी निवासी कृष्णा ने बताया कि उसे छावनी बस अड्डे पर जाना है। लेकिन बस नन्हेड़ा, सुभाष पार्क, नागरिक अस्पताल, गोल चक्कर, एसडीएम ऑफिस होकर बस स्टैंड जा रही है। इससे उसे अतिरिक्त समय लग रहा है।
वर्जन...
केसरी के लिए तीन बसों का संचालन किया जा रहा है इसमें से एक बस नन्हेड़ा रूट पर चल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए ही दो बसों को सीधा केसरी से सीधा बस अड्डे तक भेजा रहा है। फिर भी यात्रियों को परेशानी है तो उन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें