फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सराफ की दुकान में सेंधमारी की वारदात अनसुलझी, बाहरी गिरोह की आशंका

Sat, 27 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला कैंट में सराफ की दुकान में सेंधमारी कर 40 लाख रुपये के आभूषण व नकदी चुराने वाली वारदात पुलिस के चुनौती बन गई है। 17 दिसंबर को हुई वारदात के बाद अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वारदात के तरीके से ऐसा लग रहा है कि कोई बाहरी चोर गिरोह है और इसमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। अंबाला कैंट के थाना प्रभारी सुरिंद्र का कहना है कि चोरी के मामले की गहनता से जांच चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है। 17 दिसंबर की रात को चोरों ने चमेली पुल के पास मोहित वर्मा की दुकान से 4.75 लाख रुपये का सोना, 34 लाख रुपये की चांदी व चांदी से बने गहने और 1 लाख 24 हजार 800 रुपये की नकदी चोरी की थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। शातिर चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें