फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बिल्डिंग मैटेरियल का धंधा

Wed, 21 May 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी के आदेशों की अनदेखी करते हुए सरकारी जमीन पर बिल्डिंग मैटेरियल का धंधा बेखौफ चल रहा है। नगर निगम अंबाला इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


डीसी डा. साकेत कुमार ने पिछले दिनों कैंट के रामबाग रोड स्थित दशहरा मैदान में बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार बंद करने के निर्देश दिए थे। कैंट के रामबाग रोड दशहरा मैदान में इन दिनाें बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार जमकर चलाया जा रहा है।

यह सरकारी जमीन है और इसे आयोजनों आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण इसका इस्तेमाल लोग अपने कारोबार के लिए कर रहे हैं। पिछले दिनों डीसी डा. साकेत कुमार जब कैंट में निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो दशहरा मैदान में रेत, बजरी, ईंटों के ढेर लगे थे।
विज्ञापन


इस पर जब निगम अधिकारियों से सवाल पूछा, तो वे कोई संतोषजनक जवाब ही नहीं दे पाए। इस पर डीसी ने अधिकारियों को इस मैदान को ठीक करने और यहां से इस कारोबार को हटाने के निर्देश दिए लेकिन यह कारोबार अब भी ऐसे ही चल रहा है।

कई बाजारों में है कब्जा
बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वालों ने महेश नगर क्षेत्र में भी इसी तरह से कब्जा कर रखा है। अंबाला-जगाधरी मार्ग के किनारे यह मैटेरियल रखा जाता है। इसी तरह शिवाजी मोहल्ले में भी बिल्डिंग मैटेरियल सड़क पर है, जबकि बीडी फ्लोर मिल की ओर जाते भी सड़क किनारे यह सामग्री पड़ी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें