फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीएसएनएल प्रदेश में लगाएगा 500 नए टावर, सिग्नल की बाध्यता होगी खत्म

विज्ञापन
अंबाला छावनी के दूरसंचार कार्यालय में आगामी योजनाओं की जानकारी देते मुख्य महाप्रबंधक व अन्य अ​ध
विज्ञापन
अंबाला। बीएसएनएल हरियाणा में 2100 टाॅवर लगा चुका है और जल्द 500 नए टाॅवर लगाने जा रहा है। इससे सिग्नल की बाध्यता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के सगे-संबंधियों से मंत्रणा कर पाएंगे। वहीं इंटरनेट सुविधा का भी मोबाइल पर आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार, बीएसएनएल सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल पहलों की घोषणा की है। कंपनी ने देश भर में नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 26,300 से अधिक अतिरिक्त 4जी साइटों का ऑर्डर दिया है, जिन्हें 5जी-अपग्रेडेबल तकनीक के साथ तैयार किया गया है।
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया, नए ग्राहक मात्र 1 रुपये में बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क का अनुभव पा सकते हैं। इसमें 24 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसी प्रकार 1,111 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर 200 एमबीपीएस स्पीड, 5,000 जीबी डेटा और 25 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है। वहीं, 2,399 रुपये के वार्षिक प्रीपेड प्लान पर 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है। इससे कुल वैधता अब 412 दिन हो गई है। इसके अलावा बीएसएनएल सेल्फकेयर न्यू एप के जरिए उपयोगकर्ता लगभग 500 लाइव टीवी चैनलों का आनंद मुफ्त में उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें