फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: ट्रेन में केरल निवासी BSF के ASI की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत, जम्मू हुई थी तैनाती

Wed, 15 Mar 2023 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

केरल निवासी एएसआई को ट्रेन में सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह त्रिपुरा से ट्रेन में जम्मू जा रहे थे। उनकी तैनाती भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से जम्मू हुई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि जवान की मौत का कारण है।
विज्ञापन
जवान को पंपिंग देते डॉक्टर संजीव गोयल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में त्रिपुरा से ट्रेन में जम्मू जा रहे बीएसएफ के एएसआई की केसरी रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।

विज्ञापन


पीड़ित के साथ जा रहे हवलदार ने बताया कि वह पांच साल से करीब 450 जवानों के साथ भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात था। सभी जवानों की पोस्टिंग जम्मू हो गई थी। केरल निवासी एएसआई अनिल कुमार को सांस लेने में दिक्कत हो गई। अफसर ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया।

सूचना पाकर छावनी के नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस केसरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अस्पताल में मौजूद डाॅक्टर कीर्ति व डॉक्टर संजीव गोयल ने एएसआई का उपचार शुरू किया। कुछ ही देर में जवान की सांसें उखड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। डॉ. संजीव ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि जवान की मौत का कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें