फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर भाई-बहन से 30 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला फर्जी वीजा व टिकट का राज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 निवासी रवि कुमार (31) व रिया से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो फर्जी वीजा व टिकट का खुलासा हुआ। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने कंपनी के मालिक हरभजन, पार्टनर और वर्कर सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी तहरीर में कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित देवीदासपुरा निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट गाड़ी चलाने का काम करता है और उसकी सगी बहन रिया छात्रा है। दोनों अपने अच्छे भविष्य और विदेश में नौकरी के लिए अखबारों में विज्ञापन देखते थे। इसी दौरान उन्हें अपने दोस्तों के माध्यम से पता चला कि अंबाला सिटी के जलबेड़ा रोड पर स्थित सन फ्लाई ओवरसीज नामक कंपनी स्टडी और वर्क वीजा पर विदेश भेजने का काम करती है। 26 फरवरी 2025 को अपने दस्तावेजों के साथ कंपनी के दफ्तर पहुंचे। 30 लाख रुपये का खर्चा बताया था। कंपनी के मालिक हरभजन सिंह ने फोन कर वर्क परमिट आने का दावा किया और पेमेंट मांगी। इस तरह से सभी ने मिलकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन






ओल्ड कॉइन के नाम पर साढ़े 6 लाख की साइबर ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। ओल्ड कॉइन कंपनी के नाम पर एक महिला से सिटी के हरि पैलेस निवासी सुषमा रानी से साढ़े 6 लाख रुपये से अधिक की बड़ी साइबर ठगी हो गई। शातिर ठगों ने 50 लाख रुपये का रिफंड और भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। पीड़िता अपने डूबे हुए पैसे वापस निकालने के चक्कर में ठगों के कहे अनुसार बार-बार पेटीएम के जरिए रकम ट्रांसफर करती रही। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता सुषमा रानी ने बताया कि वह गृहिणी है। 13 जुलाई 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संजीव कुमार बताया। उसने ओल्ड कॉइन कंपनी के बारे में जानकारी दी और कहा कि यदि वह अपना रजिस्ट्रेशन करवाती हैं तो उनके पास मौजूद पुराने सिक्के के बदले कंपनी उन्हें 50 लाख रुपये देगी। शुरुआत में सुषमा रानी को उस पर भरोसा नहीं हुआ। महिला का विश्वास जीतने के लिए ठग संजीव कुमार ने अपने व्हाट्सएप नंबर से फोन पर एक पहचान पत्र की फोटो भेजी। झांसे में आकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहली बार में ही पेटीएम के माध्यम से 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए, जो रहीस नाम के किसी व्यक्ति के खाते में गए। इस तरह से 18 सितंबर 2025 के बीच कुल 6 लाख 53 हजार 396 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें