फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली अदालत में आई चार शिकायतें, एसई ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के बलदेव नगर स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में मंगलवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने की। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली इस अदालत में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कुल चार मुख्य शिकायतें आईं जिन पर एसई ने संज्ञान लिया। एक उपभोक्ता ने अपना बिजली बिल अत्यधिक और गलत आने की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी शिकायत में ट्यूबवेल के तार लंबे समय से टूटे हैं जिससे किसानों को परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार कहने पर भी इन्हें ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

तीसरी शिकायत एग्रीकल्चर फीडर पर बिजली की सुचारू आपूर्ति न होने को लेकर दी गई। चौथी शिकायत में एक फरियादी ने बताया कि उन्होंने बिजली का पोल शिफ्ट करवाने के लिए एस्टीमेट के अनुसार राशि भी जमा करवा दी है, लेकिन विभाग द्वारा आज तक पोल शिफ्ट नहीं किया गया। अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें