फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: बहन का हत्यारा गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर करना चाहता था सरेंडर, पुलिस ने पहले ही पकड़ा

Tue, 12 Dec 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला पुलिस ने बहन की हत्या के आरोपी भाई को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार हत्यारा गृहमंत्री के आवास सरेंडर करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के कच्चा बाजार में सोमवार देर शाम बहन को मौत के घाट उतराने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया है। जहां एक तरफ तो पुलिस आरोपी को खोज रही थीं मगर दूसरी तरफ सुबह हत्यारोपी रमन जयसवाल शास्त्री काॅलानी में जाने का प्रयास करने लगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार हत्यारोपी गृहमंत्री अनिल विज के घर पर पहुंचकर सरेंडर करना चाहता था, मगर इससे पहले ही पुलिस बल ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले गए।

विज्ञापन


मंगलवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा, जिसके बाद साफ हो सकेगा कि इस घटनाक्रम में कितने घाव किए गए और किस कारण से महिला की मौत हुई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल सोमवार देर शाम छावनी के कच्चा बाजार में भाई ने ही अपनी 28 वर्षीय बहन भावना जयसवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घर में ही आपसी कहासुनी के बाद दोनों भाई करन व बहन के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि तैश में आकर भाई ने बहन को चाकुओं से गोदना शुरू कर दिया।

भाई के सिर हत्या का जुनून इस कदर सवार था कि पूरे शरीर में करीब 30 वार किए। यहां तक कि बहन के निजी अंगों को भी गोद डाला। इतना नहीं आखिर में बहन का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पिता घर पर ही मौजूद था और बेटे ने उन्हें भी धमकाया था। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाई मौके से फरार हो गया। परिजन खून से लथपथ महिला को उठाकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें