फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टूट रही शीट, दरवाजे, गिर रही फॉल सीलिंग

Sat, 06 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला शहर के बस स्टैंड ​स्थित शौचालय में टूट रही फॉल सीलिंग। संवाद - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के बस अड्डे पर बने शौचालय खस्ताहाल में है। यहां पर लगी टाइले और दरवाजे टूटे हुए हैं। फॉल सीलिंग गिर रही हैं और सीट टूटी हुई है। इसके अलावा दिव्यांग शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ है और उस पर ताला लटका हुआ है। यात्रियों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी शौचालयों में टूटे दरवाजों को ठीक नहीं करवाया गया। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साल 2018 में अंबाला सिटी बस स्टैंड का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया था। 18 करोड़ रुपये से बस स्टैंड का दो मंजिला भवन बनाया गया। इस भवन में 15 शौचालय हैं। जिसमे 12 शौचालय महिला और पुरुषों के लिए और तीन शौचालय दिव्यांगों के लिए हैं। बस परिसर में भूतल पर पांच शौचालय हैं, जिसमें दो पुरुष, दो महिला और एक दिव्यांग शौचालय है। दिव्यांग शौचालय पर कई दिनों से ताला लटक रहा है। इस ताले पर जंग लग रहा है। देखने में लगता हैं जैसे इसे पिछले लंबे समय से खोला ही नहीं गया। वहीं दिव्यांग शौचालय का दरवाजा भी टूट रहा है। अंबाला शहर में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं। जिससे यहां पर कैंट, बराडा, मुलाना नारायणगढ़ और शहजादपुर से सैकड़ों छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। इसके अलावा मनियारी, कपड़ा और आर्टिफिशियल गहनों का थोक बाजार होने के कारण यहा पर हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न जिलों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। जिससे बस अड्डे पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है
-
फॉल सीलिंग गिरने का रहता है खतरा
साहा निवासी वंश ने बताया कि वह शहर की आईटीआई में पढ़ता है। रोजाना बस से काॅलेज आना होता है। यहां बस स्टैंड पर शौचालय के अंदर फॉल सीलिंग टूट रही है, कई बार शौचालय के अंदर डर लगा रहता है कि कहीं फॉल सीलिंग सिर पर ही न गिर जाए।
विज्ञापन


दिव्यांग को हुई परेशानी
तेपला निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि वह छात्र है। कुछ दिन पहले शहर बस अड्डे पर दिव्यांग को शौचालय जाना था लेकिन शौचालय पर ताला लगा देख वह दिव्यांग सामान्य शौचालय में चला गया।

वर्जन
शौचालयों में जो फॉल सीलिंग गिर रही हैं और दरवाजे टूटे हुए हैं उन्हें जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
रविंद्र, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, अंबाला सिटी ।

अंबाला शहर के बस स्टैंड स्थित शौचालय में टूट रही फॉल सीलिंग। संवाद- फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें