फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंदिर का ताला तोड़कर दो छत्र, बर्तन और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरों ने छावनी के प्रभु प्रेम पुरम स्थित भगवती दर्शन मंदिर के ताले तोड़कर दो चांदी के छत्र, बर्तन, तीन गुल्लक से नकदी चोरी कर ली। चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूजा विहार निवासी पंकज भट्ट ने थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रभु प्रेम पुरम स्थित भगवती दर्शन मंदिर में पुजारी है। एक दिसंबर की देर रात किसी व्यक्ति ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद उसने हनुमान, माता वैष्णों और शेरावली की मूर्ति के आगे रखे गुल्लकों को तोड़कर उसमें से नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर ने मां शेरा वाली की मूर्ति पर लगे दो चांदी के छत्र उतार लिए। इसके अलावा चोर मंदिर में रखे अन्य सामान के साथ अलमारी में लगे डीवीआर को भी चोरी कर ले गया। महेश नगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को शिकायत मिली थी। अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें