फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल को सुखाकर ही मंडी लाएं : कृषि मंत्री

विज्ञापन
बराड़ा व मुलाना में गेहूं  खरीद की जानकारी लेते कृ​षि मंत्री। प्रवक्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
बराड़ा/मुलाना। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को बराड़ा और मुलाना की अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने सरसों और गेहूं की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में असुविधा नहीं होनी चाहिए। राणा ने किसानों से अपील की कि वे फसल को पूरी तरह सुखाकर ही मंडी लाएं ताकि नमी के कारण खरीद में देरी न हो।
विज्ञापन

मंत्री ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद 2585 रुपये और सरसों की 6200 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शुरू हो चुकी है। उन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल सत्यापन के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें