अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे हाईवे किनारे पड़े सीवरेज के टूटे पाइप में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस दौरान देखते ही देखते राहगीरों व कॉलेज के छात्रों का जमावड़ा लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। आसपास केवल कुछ कपड़े ही पड़े थे। शव को शिनाख्त के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
बॉक्स
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगोंं से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों या ठंड की वजह से हुई हो सकती है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
-