फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर प्रत्येक बच्चे बातचीत की और उनको विद्यालय में नियमित आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय सारिणी के आधार पर कक्षाओं की व्यवस्थित रूप से कार्ययोजना तैयार करें। अध्यापक उसके अनुसार अपना शिक्षण अधिगम कार्य करना और करवाना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित रूप से आने के लिए प्रेरित करना एवं उनकी उपस्थिति एमआईएस पर अनिवार्य रूप से प्रतिदिन अपडेट करें। उन्होंने इको क्लब फॉर लाइफ मिशन पर आधारित गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान पुस्तकालय में पढ़ रहे बच्चों से खंड शिक्षा अधिकारी ने बातचीत की और उन्हें नियमित पुस्तकालय में आने और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तक जारी करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने फाइन आर्ट्स लैब में अध्यापक और बच्चों द्वारा किए गए कलात्मक कार्य की सराहना की। वहीं समस्त विद्यालय स्टाफ को बाॅयोमीट्रिक पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य कंवलजीत कौर ने विद्यालय के सुधार में किए जा रहे उनके अथक प्रयासों को सराहा। प्राचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में आकर अध्यापकों और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद करते हुए एक पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें