फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर मनदीप पर फिर भरोसा

विज्ञापन
पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर शहर में अंब कमल कार्याल पर जिलाध्यक्ष मनदीप राणा का सम्मान करते हुए - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भाजपा ने अंबाला में जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर मनदीप राणा पर भरोसा जताया है। पिछले टर्म में भी मनदीप राणा को जिलाध्यक्ष के पद पर लाया गया था। इस बार भी जिलाध्यक्ष पद पर कई नाम दौड़ में थे, मगर सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय से सूची जारी होने के सभी चर्चाओं को विराम लग गया। इस घोषणा के बाद भाजपा के अंब कमल कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाध्यक्ष काे सभी ने नई पारी के लिए बधाई भी दी। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सोमवार को अंब कमल पहुंचकर मनदीप राणा को पुनः जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। कंवरपाल गुर्जर और असीम गोयल ने अपने संबोधन में मनदीप राणा की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्हें जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और गति देने की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि राणा के नेतृत्व में भाजपा अंबाला जिले में और मजबूत होगी और भविष्य में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मेयर शैलजा संदीप सचदेवा, पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान, मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री ऋचा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें