फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो स्कूलों का होगा कायाकल्प, मिला एक करोड़ का अनुदान

विज्ञापन
स्कूल का होगा कायाकल्प। स्कूल
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी के रामबाग रोड और बीसी बाजार में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कायाकल्प एक करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से शिक्षा विभाग को 50-50 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस धनराशि से दोनों स्कूलों में नए कमरों के निर्माण, शौचालय, सीढ़ियों एवं अन्य कार्य कराए जाएंगे। दोनों स्कूलों में छात्रों की बढ़ती संख्या की वजह से कमरों की कमी थी एवं अन्य मरम्मत कार्य भी लंबित थे। इस कारण दोनों में निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए फंड दिया गया। वहीं, स्कूलों में कक्षाओं के लिए कमरों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि विद्यार्थियों की दृष्टि से दोनों सरकारी स्कूल काफी महत्वपूर्ण हैं। वहीं दोनों स्कूल आबादी क्षेत्र के बीचों-बीच है। दोनों स्कूलों में आसपास की काॅलोनियों से सैकड़ों विद्यार्थी इस समय शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या देख मंत्री अनिल विज ने दोनों स्कूलों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए शिक्षा विभाग को धनराशि स्वैच्छिक कोष से दी है।
विज्ञापन


रामबाग स्कूल में बनेंगे नए कमरे और होंगे मरम्मत कार्य



रामबाग रोड पर पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कमरों की संख्या कम पढ़ रही है। इस स्कूल में पांच नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में नए शौचालय बनेंगे। स्कूल के प्रथम तल पर आने-जाने के लिए नई सीढ़ियों का निर्माण होगा जबकि इसके अलावा अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। गौरतलब है कि स्कूल में इस समय 750 के लगभग विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।



बीसी बाजार स्कूल में बनेंगे आठ नए कमरे



बीसी बाजार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डबल स्टोरी आठ कमरों का नया सेट बनेगा। इनमें तीन पुराने कमरों को ढहाकर नए सिरे से बनाया जाएगा। जबकि पांच नए कमरों का सेट और बनेगा। कुल आठ नए कमरे स्कूल में बनेंगे। इसी प्रकार से स्कूल में नई सीढ़ियां बनेगी, नाली की मरम्मत एवं अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें