अंबाला सिटी। कांग्रेस के बाद वीरवार को भाजपा ने भी मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भाजपा ने मेयर पद पर जहां युवा व नया चेहरा अक्षिता सैनी को उतारा है, वहीं कांग्रेस ने कुलविंदर कौर पर भरोसा जताया है।
दोनों ही नेता अंबाला सिटी, पार्टी और राजनीति के लिए नए हैं। ऐसे में अब इनकी जीत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पार्टियों के संगठन के कंधों पर ही होगी।
दोनों ही प्रत्याशियों की कोई व्यक्तिगत राजनीतिक पृष्ठभूमि या अनुभव न होने से शहरवासी अब पार्टियों और उनके योगदान को देखकर वोट करेंगे। भाजपा प्रत्याशी अिक्षता निगम में कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर चुकीं हैं। अब उसी में सबसे बड़े पद के लिए मैदान में हैं।